मुँह
में छाले ( mouth ulcer ) किसी को भी हो सकते है | यह बहुत
दुखदायी होते है | मुँह में छाले होने से कुछ भी खाने पीने में बहुत परेशानी होती
है | छाले पहले छोटे होते है और फिर यह बड़े हो जाते है | बड़े होने पर दर्द बहुत
ज्यादा होने लगता है | छाले जीभ, होठ और गले में भी हो सकते है| छाले सही होने में
10
या 12 दिन का समय ले सकते है | छालो को
घरेलु उपचार से जल्दी सही किया जा सकता है |
छाले होने के कारण (Causes of Ulcers )
मुँह
में छाले अक्सर पेट की खराबी की वजह से होते है | इसके कुछ अन्य करण भी हो सकते है
जैसे -
- पेट की गर्मी ( Acidity in Stomach )
- कब्ज ( Constipation )
- अपच ( Indigestion )
- मुँह में कट जाना ( Cut off in the mouth )
- तेज मिर्च मसाले खाना ( Spices food )
- ठीक से मुँह साफ़ नहीं करना ( Do not clean mouth in properly )
- शरीर में विटामिन की कमी ( Lack of Vitamins in Body )
- पानी कम पीना ( Lack of water )
- चाय और कॉफ़ी अधिक पीना ( Drink lots of Tea and Coffee )
- ज्यादा गर्म चीजे खाना ( Eat lots of Hot food )
मुँह में छालो के लिए घरेलु नुस्खे (Home Treatment of mouth ulcer)
- ग्लिसरीन लगाए (Glycerin) – छालो पर ग्लिसरीन लगाए और ठोड़ी देर मुह खोलकर जीभ को बाहर लटकाकर रखे | इससे मुह के सारे छाले खत्म हो जाते है | ऐसा दिन में दो, तीन बार करें|
- देशी घी लगाए ( Butter) – देसी घी से मुँह के छालो को जल्दी सही किया जा सकता है | इसके लिए रात को सोने से पहले छालो पर देशी घी लगाए | देशी घी लगाने से छालो में आराम मिलता है और वे जल्दी ठीक हो जाते है |
- फिटकरी का पानी ( Alum with Water ) – फिटकरी को पानी में डालकर उसको गर्म कर लें | इस गर्म पानी से कुल्ला करने से छाले जल्दी ठीक हो जाते है | फिटकरी के पानी से कुल्ला दिन में तीन बार करना चाहिए|
- हल्दी का पानी ( Turmeric with Water) – हल्दी से भी छाले जल्दी ठीक हो जाते है | दो गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर उसे उबाल लें | अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें | इस पानी से दिन में दो बार कुल्ला करना चाहिए |
- नमक का पानी ( Salt with Water ) - नमक को भी पानी में डालकर, उसे थोडा गुनगुना करके, कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते है |
- पानी खूब पिए (Drink Water ) - छाले अक्सर पेट की गर्मी की वजह से होते है | पेट की गर्मी को शांत करने के लिए पानी खूब पीना चाहिए | पानी खूब पीने से पेट की कोई समस्या नहीं होती है और मुँह में छाले नहीं होते है |
- दही और मट्ठा ( Curd ) – दही या मट्ठा अपने खाने में जरुर शामिल करें | दही और मट्ठा पेट को ठीक रखते है और पेट में गर्मी नहीं होने देते है |
- केले और दूध ( Banana and Milk ) – मुँह में छाले होने पर केले और दुध का शेक बनाकर पीने से पेट को दण्डक मिलती है और छाले जल्दी ठीक होने लगते है |
- त्रिफला चूर्ण खाए ( Triphala Churna) – त्रिफला चूर्ण स्वास्थ ले लिए बहुत फायदेमंद है | इसे खाने से शरीर निरोग बनता है और पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है | इससे गर्म पानी के साथ रात को सोने से पहले एक चम्मच खाना चाहिए |
- गुलकन्द खाए ( Gulkand ) – रात को सोने से पहले दूध के साथ गुलकन्द खाने से सुबह पेट साफ़ हो जाता है और पेट को बहुत आराम मिलता है | इसे खाते रहने से मुह में छाले नहीं बनते है |
- शहद लगाए ( Honey ) - छालो पर शहद लगाने से आराम मिलता है और छालो को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है |
- संतरो का रस ( Orange Juice ) – सुबह खाली पेट संतरों का रस पीना चाहिए | इससे पेट की कब्ज ठीक होती है और मुह में छाले नहीं बनते है |
- नारियल का पानी ( Coconut Water) – अगर पेट में अपच की वजह से मुँह में छाले है तो नारियल का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है | इसे पीने से पेट स्वस्थ रहता है|
- इसबगोल की भूसी ( Psyllium Husk ) – अगर पेट में कब्ज है तो इसबगोल की भूसी रात को गर्म दूध में डालकर पीने से सुबह पेट साफ हो जाता है | पेट साफ़ रहने से छाले ठीक हो जाते है |
मुँह के छालो से कैसे बचे (How to Avoid to Mouth ulcer )
- कब्ज न होने दें ( Avoid Constipation ) – मुँह में छाले होने का मुख्य करण पेट में कब्ज होना है | अगर पेट में कब्ज रहती है तो, मुँह में छाले होते रहेंगे |
- पेट साफ़ रखें ( Keep Stomach Clean ) – सुबह पेट सही से साफ़ नहीं होने पर मुह में छाले बनने लगते है | परत साफ नहीं होने से पेट में तेजाब ( Acidity ) बनता है और मुँह में छाले बन जाते है | छालो से बचने के लिए पेट हमेसा साफ़ रखें |
- तेज मिर्च मसाले न खाए ( Avoid so much spices food ) – तेज मिर्च मसाले खाने से भी पेट में एसिडिटी बनती है और फिर छाले बन जाते है | इसलिए तेज मिर्च मसाले खाने से बचे |
- पेट में एसिडिटी न होने दें ( Avoid acidity in Stomach ) – अगर पेट में एसिडिटी रहेगी तो मुँह में छाले बनेंगे | इसलिए पेट में एसिडिटी न होने दे |
- सुबह घुमने जाये और योग करें ( Always Walking and do Yoga in Morning ) – शरीर और पेट को स्वस्थ रखने के लिए सुबह घूमना और योग करना चाहिए | पेट स्वस्थ रहेगा तो मुँह में छाले नहीं बनेंगे |
- खाना खाने के साथ सलाद जरुर खाए ( Always eat salad with food ) – खाना खाते समय सलाद खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इससे पेट में अपच नहीं होती है और छाले नहीं होते है |
- लगातार एक जगह न बैठे ( Do not sit in one place for long time ) – लगातार एक जगह बैठे रहने से पेट में कब्ज, अपच हो जाती है, जिससे छाले बनने लगते है | इसलिए लगातार बेठने के जगह बीच बीच में थोडा उठकर टहलना चाहिए |

Thanks for such an useful info.
ReplyDeletethanks to comment
Delete