• Indian Upchar

    home remedies घरेलु उपचार

    Wednesday, December 19, 2018

    पेट कम करने के घरेलु उपाय, how to reduce belly fat in hindi

    Reduce belly

    पेट कम करने के घरेलु उपाय ( how to reduce belly fat )

    बड़े पेट की वजह से आज बहुत लोग परेशान है | पेट के आसपास चर्बी का जमा होना एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है | बड़े पेट को कम करना हर कोई चाहता है मगर व यह नहीं जानते की बड़ा पेट कैसे कम किया जाये | पेट को घरेलु उपाय से बहुत आसानी से कम किया जा सकता है | यहाँ पर हम पेट कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे है |

    शहद और नींबू – एक गिलास पानी को गुनगुना कर ले | उसमे एक चम्मच शहद (honey) और एक नींबू (lemon) का रस मिलाकर सुबह खाली पेट (empty stomach) पीने से पेट काफी तेजी से वजन कम होने लगता है |

    टमाटर  – टमाटर का रस पिए या उसका सलाद बनाके खाए | टमाटर के अंदर एक विशेष प्रकार का यौगिक पाया जाता है जो खून में लिपिड को कम करने का काम करता है, जिससे की पेट की चर्बी कम होने लगती है |

    तरबूज – तरबूज खाकर भी पेट कम किया जा सकता है | तरबूज में विटामिन बी1 विटामिन बी6 और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होते है जो वजन घटने में बहुत मदद करते है | इसके अलावा तरबूज में 91 प्रतिशत पानी होता है अगर इसे खाना खाने से पहले खाया जाये तो पेट भरा हुआ लगता है और खाना कम खाया जाता है जिससे पेट कम होने लगता है |
              
    सेब – रोज एक सेब जरुर खांए | सेब (Apple) में कैलोरी, वसा और सोडियम की मात्रा कम और विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जो पेट को कम करने में बहुत मदद करते है |

    ग्रीन टी – अगर आपको चाये पीने का शौक है तो दूध वाली चाये की जगह ग्रीन टी लिए | ग्रीन ती में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होता है जो पेट को कम करने में मदद करता है |

    अलसी – अलसी का सेवन रोज करें | अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पेट और शरीर की चर्बी को कम करता है | अलसी को थोडा सा कडाई में भूनकर रख लें | मगर अलसी को इतना ही भुने जितना एक हफ्ते में खत्म हो जाये, क्योंकि एक हफ्ते बाद यह ख़राब हो जाती है | मगर बिना भुनी कभी ख़राब नहीं होती है | भुनी हुई अलसी को सुबह सुबह आधा या एक चम्मच खाली पेट खाए |   

    अजवाइन – पेट की चर्बी कम करने में अजवाइन बहुत मददगार साबित होता है | अजवाइन में विटामिन सी और फाइबर होता है जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और पेट की चर्बी को कम करता है | अजवाइन को पानी में उबालकर उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए | 

    योग करें – पेट कम करने के लिए योग बहुत मदद करता है | योग में बहुत योगासन ( Yoga asanas ) ऐसे है जो पेट की चर्बी को बहुत तेजी से करते है जैसे – बालासन, पश्चिमोतानासन, भुजंगासन, धनुरासन, पादहस्तासन, जानुशिरासन

    किया करें किया न करें

    • रात का भोजन सोने से एक घंटा पहले कर करें |
    • रात का खाना खाने के बाद थोडा घुमने जरुर जाये |
    • फाइबर और विटामिन सी युक्त भोजन ज्यादा खाए |
    • घी, तेल कम से कम खाए |
    • सुबह खुली हवा में खुमने अवश्य जाएं |
    • योगासन या व्यायाम जरुर करें |
    • मीठा कम खाना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मीठा खाने से मोटापा बड़ता है |
    • ज्यादा देर तक सोने से बचे |
    • भोजन में हरी सब्जियाँ, फल और सलाद को शामिल जरुर करें |
    • एक जगह पर घंटो तक न बैठे |

        


      


           

    No comments:

    Post a Comment

    Popular

    Contact form

    Name

    Email *

    Message *

    Subscribe

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner