![]() |
| Jaundice |
पीलिया
होने का मुख्य कारण होता है लीवर की खराबी | इस बीमारी में लीवर ठीक से काम नहीं
करता है | पीलिया में जादातर लीवर को ठीक करने के लिए ही दवाईयाँ दी जाती है | पीलिया
में लीवर से आंतो की ओर पित्त का बहना रुख जाता है जिससे पीलिया रोग होता है |
लीवर में पित्त के इकट्ठा होकर खून में संचार करने से शरीर का रंग पीला पड़ जाता है
| पीलिया में बहुत परहेज करना पड़ता है अगर परहेज नहीं करेंगे तो पीलिया और भी बढ़
जाता है, जो जानलेवा भी हो सकता है | आज हम यहाँ पीलिया के घरेलु उपचार के बारे
में बतायेंगे |
पीलिया के लक्षण
- शरीर का रंग, आंखे, नाखून पीले पड़ना
- लीवर ख़राब होना
- वजन कम होना
- भूख कम लगना
- बुखार रहना
- पेट में दर्द रहना
- कब्ज रहना
- सिर दर्द रहना
- पेशाब का रंग बहुत पीला होना
- उल्टी होना
पीलिया के लिए घरेलु उपचार
- पीलिया में मूली खाना बहुत फायदेमद है, मूली के पत्ते भी पीलिया में बहुत लाभकारी होते है, मूली के पत्तो का रस निकालकर सुबह सुबह खाली पेट पीने से पीलिया बहुत जल्दी ठीक होता है |
- गन्ने का रस पीलिया को जल्दी ठीक करने में बहुत मदद करता है, पीलिया होने पर रोज एक गिलास गन्ने का रस पीना चाहिए |
- टमाटर का रस निकालकर उसमे ठोड़ी सी काली मिर्च और काला नमक मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीना चाहिए |
- आक के नए पत्तो को पीसकर पान के पत्ते में रखकर चबा चबा कर खाएं | 2 -3 दिन के प्रयोग से पीलिया रोग ठीक होने लगता है |
- बड़ी दूधी को पीसकर पीने से पीलिया रोग में बहुत लाभ होता है |
- विडाल डोडे को रात में पानी में भिगोकर रखें, सुबहे इसे घिसकर मरीज की नाक में 2 – 3 बुँदे टपका दें या सुंघा दे | इससे पीलिया में आराम मिलता है |
- दो पके केले बीच में से चीरकर उसमे आदा चने बराबर चूना डालकर मरीज को खिलाना चाहिए |
- पोदीना, नींबू और अदरक तीनो का रस निकालकर उसमे एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पीलिया में फायदा होता है |
- गुमा (द्रोण पुष्पी) के चार या पांच पत्ते लेकर उनको पीसकर उनका रस निकालकर पीना चाहिए, यह इससे पीलिया एक दिन में ठीक हो जाता है |
- सहजन के पत्तो का रस निकालकर उसमे थोडा सा शहद मिलाकर रोगी को दिन में 2 – 3 बार देने से बहुत लाभ होता है |
- प्याज को काटकर उसमे नींबू का रस और थोडा सा कला नमक मिलाकर खाने से पीलिया में फायदा होता है |
- पीलिया में रोज एक गिलास छाछ में थोडा सा कला नमक मिलाकर पीना चाहिए |
- चुकन्दर के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से पीलिया में जल्दी फायदा होता है |
- नींबू का रस पीलिया में लाभ देता है, नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिलाकर पीना चाहिए |
- पीलिया में रोज एक गिलास गाजर का रस पीना चाहिए, गाजर का रस पीने से पाचन तंत्र ठीक होता है |
पीलिया होने पर क्या करे और क्या न करे
- पीलिया होने पर भोजन में हल्दी का इस्तमाल न करे |
- गर्म चीजे नहीं खानी चाहिए |
- तेज मिर्च मसाले वाला भोजन न खांए |
- चाय और कॉफ़ी का सेवन न करे |
- तली हुई चीजे भी न खांए |
- खी खाना बंद कर देना चाहिए |
- पराठे और पूरी खाना भी पीलिया में नुकसान पहुचाता है |
- पानी को उबालकर साफ़ करके पिए |
- रोज फलो का रस जरुर पिए |
- घर में आराम जादा करे |

No comments:
Post a Comment