• Indian Upchar

    home remedies घरेलु उपचार

    Saturday, September 1, 2018

    विटामिन के प्रकार, Types of Vitamins


    Vitamin

    विटामिन के प्रकार ( Types of Vitamins )

    शरीर के विकास के लिए विटामिन का उपयोग बहुत जरुरी है | विटामिन शरीर को रोगों से बचाए रखने में भी बहुत मदद करते है | आज में यहाँ विटामिन के मुख्य स्रोत, विटामिन के मुख्य कार्य और उनकी कमी के प्रभाव के बारे में जानकारी देने जा रहा हूँ | 

         

    विटामिन ए  (रेटिनाल) / Vitamin  A (Retinol)


    मुख्य स्रोत – दूध, मक्खन, अंडा, मछली का तेल, जिगर, टमाटर, गाजर, आदि |

    मुख्य कार्य – आँखों को निरोग बनाना, शरीर का विकास करना, त्वचा और श्लेष्मिक झिल्ली की कोशिकाओ को बनाता है, एपिथिलियमी स्तरों का विकास करता है |

    कमी का प्रभाव – शरीर का विकास रुखना, रतौन्धी होना, दांतों की बीमारी लगना, त्वचा और झिल्लियों में परिवर्तन आना

    विटामिन  बी1 (थायमीन) / Vitamin B1 (Thiamin)

    मुख्य स्रोत – दूध, अनाज, फलियाँ, सोयाबीन, अंडा, मांस आदि

    मुख्य कार्य – शरीर का विकास करना, ह्रदय को सही रखना, कार्बोहाइड्रेट उपापचय नियन्त्रण, तंत्रिका को सक्रियता बनाता है |

    कमी का प्रभाव – बेरी बेरी बीमारी लगना, शरीर का विकास रुखना, थकान का होना, भूख और वजन का कम होना, पेट की खराबी, बदहजमी आदि |

    विटामिन बी2 (राइबोफ्लोविन) / Vitamin B2 ( Riboflavin )

    मुख्य स्रोत – दूध, पनीर, हरी सब्जी, सोयाबीन, अंडे, मांस आदि

    मुख्य कार्य – विकास, त्वचा और मुख की निरोगता, आँखों की सक्रियता

    कमी का प्रभाव – विकास का रुकना, आंखे कमजोर होना, जीभ पर छाले पड़ जाना, असमय बुढ़ापा आना, रौशनी न सह पाना आदि

    विटामिन बी3 (नियासिन)  / Vitamin B3 ( Niacin )

    मुख्य स्रोत – दूध, अंडे, मटर, मेवा, फलियाँ, मांस, जिगर, गुर्दा, मछली आदि

    मुख्य कार्य – उपापचय में महत्पूर्ण, कोएन्जाइन-ए तथा ऐसीटाइलकोलीन के संश्लेषण के लिए जरुरी

    कमी का प्रभाव – पेशियों में जलन, पैरो में जलन होना, पेलाग्रा

    विटामिन बी5 (पेंटोथिनिक) / Vitamin B5 ( Pantothenic acid )

    मुख्य स्रोत – दूध, आलू, टमाटर, हरे पत्ते की सब्जीयाँ, अनाज, मूंगफली, गन्ना, अंडे, मांस आदि

    मुख्य कार्य – विकास, कार्बोहाइड्रेट उपापचय, आमाशय और आँतो की सक्रियता, तन्त्रिका तन्त्र की सक्रियता के लिए जरुरी

    कमी का प्रभाव – पाचन क्रिया खराब होना, अल्सर, जीभ का चिकनापन, चेहरे पर फोड़े-फुंसी होना, चर्म रोग, मानसिक विकार का होना, जल्दी बाल सफ़ेद होना  

    विटामिन बी6  (पाइरोडोक्सीन) / Vitamin B6 ( Pyridoxine )

    मुख्य स्रोत – दूध, अनाज, मांस, जिगर, मछली आदि

    मुख्य कार्य – अमीनो अमल का उपापचय, प्रोटीन उपापचय में अवश्यक
     
    कमी का प्रभाव – चर्म रोग, दिमाग का ठीक से काम न करना, शरीर का वजन कम होना, अनीमिया    
     
    विटामिन बी7 (बायोटिन) / Vitamin B7  ( Biotin )

    मुख्य स्रोत – दूध, गेंहू, मूंगफली, सब्जी, फल, मांस, अंडा आदि

    मुख्य कार्य  कार्बोहाइड्रेट का उपापचय, त्वचा और बालो की रक्षा

    कमी का प्रभाव – चर्म रोग, बालो का झड़ना, शरीर में दर्द, लकवा

    विटामिन बी9 (फोलिक अम्ल)  / Vitamin B9  ( Folic Acid )

    मुख्य स्रोत – सोयाबीन, गिरीदार फल, हरी सब्जियाँ, सेम, यकृत आदि

    मुख्य कार्य – रूधिर कोशिकाओ का निर्माण, डी.न.ए का संश्लेषण

    कमी का प्रभाव – अनीमिया, पेचिश रोग होना, बुद्धि कम होना

    विटामिन बी12 (साइनोकोबैलेमिन) Vitamin B12 ( Cyanocobalamin )

    मुख्य स्रोत – मांस, मछली, जिगर, अंडा, यकृत आदि
                                                                              
    मुख्य कार्य – रुधिराणुओं का निर्माण, न्यूक्लिक अम्लो का संश्लेषण
      
    कमी का प्रभाव – रूधिर की कमी का होना और तन्त्रिका तन्त्र की गड़बड़ियाँ

    विटामिन सी (एस्कॉर्बिक अम्ल) / Vitamin C (Ascorbic Acid) 

    मुख्य स्रोत – नींबू, संतरा, नारंगी, टमाटर, आंवला

    मुख्य कार्य – दांतों का विकास तथा मजबूती मसूड़ो की निरोगता, घाव भरना आदि

    कमी का प्रभाव – स्कर्वी रोग, मसूड़े फूलना, अस्थियाँ कमजोर होना

    विटामिन डी  (कैल्सीफेरोल) / Vitamin D (Calciferol)

    मुख्य स्रोत – दूध, मक्खन, अंडे, मछली का तेल, सूर्य का प्रकाश

    मुख्य कार्य – हड्डियों और दातों का निर्माण

    कमी का प्रभाव – सुखा रोग, कमजोर दांत, दांतों के रोग, दांतों का सड़ना आदि   

    विटामिन ई  (तोकोफेराल) / Vitamin E  (Tocopherol)

    मुख्य स्रोत – दूध, मक्खन, गेंहूं, पत्ते वाली सब्जियाँ, सोयाबीन, बादाम

    मुख्य कार्य – कोशिकाकला की सुरक्षा, जननिक एपिथिलियम का विकास, पेशियों की क्रियाशीलता

    कमी का प्रभाव – जनन क्षमता की कमी, जननांग तथा पेशी कमजोर     

    विटामिन के (फिलोक्विनोन) / Vitmani  K ( Phylloquinone )

    मुख्य स्रोत – पत्ते वाली सब्जियाँ, टमाटर, गोभी, सोयाबीन, अंडा

    मुख्य कार्य – जिगर में प्रोथ्रोबिन का संश्लेषण

    कमी का प्रभाव – रूधिर स्राव का होना, ऐठन आदि






       

    2 comments:

    Popular

    Contact form

    Name

    Email *

    Message *

    Subscribe

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner