![]() |
| Milk |
बचपन से ही दूध पीने की
नसीहत दी जाती है | दूध नहीं पियोगे तो ताकत नहीं आयेगी, हड्डियाँ मजबूत नहीं
होंगी, दिमाग तेज नहीं बनेगा आदि | लोगो का यह कहना गलत नहीं है क्योकी दूध गुणों
का खजाना है | यही वजह है कि बच्चो के लिए इसे सम्पूर्ण आहार कहा जाता है | इस बात
से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस उम्र
के है | दूध हर उम्र के व्यक्ति को पीना चाहिए यदि आप अपने दिमाग और शरीर को चुस्त
और मजबूत बनाए रखना चाहते है तो रोजाना एक गिलास दूध अवश्य पिए | दूध पीने से आपका
दिमाग तेज होगा और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी |
दूध में पोषक तत्व ( Nutrients in Milk )
- कैल्शियम ( Calcium )
- राइबोफ्लेविन ( Riboflavin )
- फास्फोरस ( Phosphorus )
- विटामिन ए ( Vitamin A )
- विटामिन डी ( Vitamin D )
- विटामिन बी12 (Vitamin B12 )
- पैटाथेनिक एसिड ( Pantothenic Acid )
- प्रोटीन ( Protein )
- वसा ( Fat )
दूध के प्रकार ( Types of Milk )
बाजार में कई तरह के दूध
उपलब्ध है | इन सबके गुण भी अलग अलग होते है |
- फुल क्रीम दूध ( Full Cream Milk ) – फुल क्रीम दूध में कम से कम 4% फैट होता है | इसमें विटामिन ए और डी अच्छी मात्रा में होता है |
- टोंड दूध ( Toned Milk ) – इसमें फैट की मात्रा फुल क्रीम दूध से कम होती है | डॉक्टर 2 वर्ष से बड़े बच्चो को टोंड दूध पीने की ही सलहा देते है | वसा को छोडकर कैल्शियम सहित अन्य सभी पोषक तत्व टोंड दूध में बहुत होते है |
- स्किम्ड दूध ( Skimmed Milk ) – इसमें फैट की मात्रा एक प्रतिशत से भी कम होती है | इसमें विटामिन ए और डी ऊपर से मिलाए जाते है |
- स्वाद दूध ( Flavoured Milk ) – ये फुल क्रीम भी हो सकते है और कम वसा वाले भी | इनमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है | इसमें प्रिजर्वेटिव भी होते है |
- अल्ट्रा हाई टेम्प्रेचर दूध ( Ultra High Temperature Milk ) – इस दूध को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए बहुत देर तक उबाला जाता है | इसमें पोषक तत्व कम होते है | यह स्वादिष्ट लगता है, पर सेहत के लिए खास फायदेमंद नहीं है |
- बकरी का दूध ( Goat Milk ) – बकरी का दूध कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है | खून में आयरन और हिमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए बकरी का दूध बहुत मदद करता है | जिन लोगो को गाय और भेंस के दूध से एलर्जी है वो बकरी का दूध पीकर दूध का फायदा ले सकते है |
- सोयाबीन का दूध ( Soyabin Milk ) – सोयाबीन के दूध में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी है | यह दूध सुखे सोयाबीन को भिगोकर, उसे पानी के साथ पीसकर बनाया जाता है | जो लोग गाय और भेंस का दूध नहीं पीना चाहते है, वो सोयाबीन का दूध पी सकते है |
दूध के फायदे ( Advantages of Milk )
- दूध दांतों को स्वस्थ रखता है और उन्हें मजबूत बनाता है | इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम (calcium) और फोस्फोरस (phosphors ) होता है, जो दांतों की मजबूती के लिए बहुत जरुरी है |
- शरीर की माश्पेशियों को मजबूत रखने के लिए विटामिन्स (Vitamin ) की जरूरत होती है और दूध में सभी जरुरी विटामिन्स होते है | जो शरीर के लिए बहुत जरुरी है | जो लोग कसरत करते है उन्हें दूध जरुर पीना चाहिए |
- हमारे शरीर में कई ऐसे हार्मोन बनते है, जो शरीर और दिमाग को आराम करने में मदद करते है | दूध उन हारमोंस को बनाने में मदद करता है | जिससे तनाव कम करने में बहुत सहायता मिलती है |
- दूध में कैल्शियम (Calcium) होता है | यह कैल्शियम की कमी को दूर करता है | कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए बहुत जरुरी है |
- दूध रात को सोने से पहले पीने से नींद अच्छी आती है | रात में दूध पीने से शरीर की थकान खत्म होती है और अनिंद्र की शिकायत नहीं रहती है |
- रात में खाना कहने के बाद दूध पीने से खाना अच्छी तरह से पच जाता है
- दूध एंटासिड ( antacid )के तौर पर काम करता है, इसलिए यह लीवर में बनने वाले कोलेस्ट्रोल ( Cholesterol ) को कम करता है | इससे हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है|
- हमारे दिमाग को तेज बनाने में दूध बहुत फायदेमंद है और दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है |
- दूध का नियमित सेवन से पेट के कैंसर जैसे खतरे को कम करता है |
- दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड एक्सफोलेंत एंजाइम ( lactic acid exfoliant enzyme ) की तरह काम करता है, जो त्वचा को कोमल बनाये रखने में मदद करता है | इसमें एमिनो एसिड (Amino Acid) भी होता है, जो चहरे को नमी देता है |
दूध
से होने वाले नुकसान ( Disadvantages
of Milk )
दूध
में लेक्टोस नामक एंजाइम होता है और कुछ लोगो को लेक्टोस से एलर्जी होती है | लेक्टोस
से एलर्जी रखने वाले लोगो में दूध से समस्यां भी हो सकती है जैसे डायरिया, गैस,
पेट में दर्द और चेहरे पर दाग | दूध में प्रोटीन होता है, जिससे शरीर में खाने की
नली पर जमाव होता है और श्लेष्म की समस्या बनती है | इससे बचने के लिए दूध पीने के
कुछ समय बाद पानी या जूस पीना चाहिए | दूध की एलर्जी से बचने के लिए दूध की जगह दही
या छाछ को ले सकते है |

No comments:
Post a Comment