• Indian Upchar

    home remedies घरेलु उपचार

    Sunday, June 17, 2018

    Home remedies for mouth ulcer in Hindi / मुंह के छाले का खरेलु उपचार




    मुँह में छाले ( mouth ulcer )  किसी को भी हो सकते है | यह बहुत दुखदायी होते है | मुँह में छाले होने से कुछ भी खाने पीने में बहुत परेशानी होती है | छाले पहले छोटे होते है और फिर यह बड़े हो जाते है | बड़े होने पर दर्द बहुत ज्यादा होने लगता है | छाले जीभ, होठ और गले में भी हो सकते है| छाले सही होने में 10 या 12 दिन का समय ले सकते है | छालो को घरेलु उपचार से जल्दी सही किया जा सकता है |

    छाले होने के कारण (Causes of Ulcers )

    मुँह में छाले अक्सर पेट की खराबी की वजह से होते है | इसके कुछ अन्य करण भी हो सकते है जैसे -
    • पेट की गर्मी ( Acidity in Stomach )
    • कब्ज  ( Constipation )
    • अपच ( Indigestion )
    • मुँह में कट जाना  ( Cut off in the mouth )
    • तेज मिर्च मसाले खाना ( Spices food )
    • ठीक से मुँह साफ़ नहीं करना ( Do not clean mouth in properly )
    • शरीर में विटामिन की कमी ( Lack of Vitamins in Body )
    • पानी कम पीना ( Lack of water )
    • चाय और कॉफ़ी अधिक पीना ( Drink lots of Tea and Coffee )
    • ज्यादा गर्म चीजे खाना ( Eat lots of Hot food )


    मुँह में छालो के लिए घरेलु नुस्खे (Home Treatment of mouth ulcer)

    1. ग्लिसरीन लगाए (Glycerin) छालो पर ग्लिसरीन लगाए और ठोड़ी देर मुह खोलकर जीभ को बाहर लटकाकर रखे | इससे मुह के सारे छाले खत्म हो जाते है | ऐसा दिन में दो, तीन बार करें| 
    2. देशी घी लगाए ( Butter) – देसी घी से मुँह के छालो को जल्दी सही किया जा सकता है | इसके लिए रात को सोने से पहले छालो पर देशी घी लगाए | देशी घी लगाने से छालो में आराम मिलता है और वे जल्दी ठीक हो जाते है |  
    3. फिटकरी का पानी ( Alum with Water ) फिटकरी को पानी में डालकर उसको गर्म कर लें | इस गर्म पानी से कुल्ला करने से छाले जल्दी ठीक हो जाते है | फिटकरी के पानी से कुल्ला दिन में तीन बार करना चाहिए| 
    4. हल्दी का पानी ( Turmeric with Water)हल्दी से भी छाले जल्दी ठीक हो जाते है | दो गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर उसे उबाल लें | अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें | इस पानी से दिन में दो बार कुल्ला करना चाहिए |
    5. नमक का पानी ( Salt with Water  ) -  नमक को भी पानी में डालकर, उसे थोडा गुनगुना करके, कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते है |
    6. पानी खूब पिए (Drink  Water ) - छाले अक्सर पेट की गर्मी की वजह से होते है | पेट की गर्मी को शांत करने के लिए पानी खूब पीना चाहिए | पानी खूब पीने से पेट की कोई समस्या नहीं होती है और मुँह में छाले नहीं होते है |
    7. दही और मट्ठा ( Curd ) दही या मट्ठा अपने खाने में जरुर शामिल करें | दही और मट्ठा पेट को ठीक रखते है और पेट में गर्मी नहीं होने देते है |
    8. केले और दूध ( Banana and Milk )मुँह में छाले होने पर केले और दुध का शेक बनाकर पीने से पेट को दण्डक मिलती है और छाले जल्दी ठीक होने लगते है |
    9. त्रिफला चूर्ण खाए ( Triphala Churna) त्रिफला चूर्ण स्वास्थ ले लिए बहुत फायदेमंद है | इसे खाने से शरीर निरोग बनता है और पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है | इससे गर्म पानी के साथ रात को सोने से पहले एक चम्मच खाना चाहिए |
    10. गुलकन्द खाए ( Gulkand ) रात को सोने से पहले दूध के साथ गुलकन्द खाने से सुबह पेट साफ़ हो जाता है और पेट को बहुत आराम मिलता है | इसे खाते रहने से मुह में छाले नहीं बनते है |
    11. शहद लगाए ( Honey ) -  छालो पर शहद लगाने से आराम मिलता है और छालो को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है |
    12. संतरो का रस ( Orange Juice ) – सुबह खाली पेट संतरों का रस पीना चाहिए | इससे पेट की कब्ज ठीक होती है और मुह में छाले नहीं बनते है |
    13. नारियल का पानी ( Coconut Water) अगर पेट में अपच की वजह से मुँह में छाले है तो नारियल का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है | इसे पीने से पेट स्वस्थ रहता है|
    14. इसबगोल की भूसी ( Psyllium Husk ) अगर पेट में कब्ज है तो इसबगोल की भूसी रात को गर्म दूध में डालकर पीने से सुबह पेट साफ हो जाता है | पेट साफ़ रहने से छाले ठीक हो जाते है |


    मुँह के छालो से कैसे बचे (How to Avoid to Mouth ulcer )

    1. कब्ज न होने दें ( Avoid Constipation ) – मुँह में छाले होने का मुख्य करण पेट में कब्ज होना है | अगर पेट में कब्ज रहती है तो, मुँह में छाले होते रहेंगे |   
    2. पेट साफ़ रखें ( Keep Stomach Clean ) – सुबह पेट सही से साफ़ नहीं होने पर मुह में छाले बनने लगते है | परत साफ नहीं होने से पेट में तेजाब ( Acidity ) बनता है और मुँह में छाले बन जाते है | छालो से बचने के लिए पेट हमेसा साफ़ रखें |
    3. तेज मिर्च मसाले न खाए ( Avoid so much spices food ) – तेज मिर्च मसाले खाने से भी पेट में एसिडिटी बनती है और फिर छाले बन जाते है | इसलिए तेज मिर्च मसाले खाने से बचे |
    4. पेट में एसिडिटी न होने दें ( Avoid acidity in Stomach )  – अगर पेट में एसिडिटी रहेगी तो मुँह में छाले बनेंगे | इसलिए पेट में एसिडिटी न होने दे |
    5. सुबह घुमने जाये और योग करें ( Always Walking and do Yoga in Morning ) – शरीर और पेट को स्वस्थ रखने के लिए सुबह घूमना और योग करना चाहिए | पेट स्वस्थ रहेगा तो मुँह में छाले नहीं बनेंगे |
    6. खाना खाने के साथ सलाद जरुर खाए ( Always eat salad with food ) – खाना खाते समय सलाद खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इससे पेट में अपच नहीं होती है और छाले नहीं होते है |
    7. लगातार एक जगह न बैठे ( Do not sit in one place for long time ) – लगातार एक जगह बैठे रहने से पेट में कब्ज, अपच हो जाती है, जिससे छाले बनने लगते है | इसलिए लगातार बेठने के जगह बीच बीच में थोडा उठकर टहलना चाहिए |






    2 comments:

    Popular

    Contact form

    Name

    Email *

    Message *

    Subscribe

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner