• Indian Upchar

    home remedies घरेलु उपचार

    Saturday, July 7, 2018

    10 things to avoid old age / बुढ़ापे से बचने के लिए 10 चीजें

    Avoid old age

    इन 10 चीजों को खाने से बुढ़ापा रहेगा दूर


    ढलती उम्र के लक्षणों को छिपाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते है | कुछ महंगे कॉस्मेटिक का सहारा लेते है तो कुछ जवान बनाए रखने वाली दवाओ पर खूब पैसा खर्च करते है | जवान दिखने के लिए पौष्टिक चीजो का सेवन करना चाहिए | पौष्टिक चीजो से लम्बे समय तक जवान और आकर्षक दिखा जा सकता है तो इन सब महंगे उपायों को छोडकर पौष्टिक चीजे खाए | ऐसे ही कुछ पौष्टिक चीजो के बारे में यहाँ जानते है -
              

    1. दही ( Yogurt )

    दही खाने के बहुत फायदे है | यह गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और पेट को सही रखता है | दही त्वचा में नमी बनाए रखता है | यह चेहरे के कील मुंहासो से मुक्ति दिलाता है | दही गर्मियों में धूप से शरीर को होने वाले नुकशान से बचाता है | दही लेक्टिक एसिड से भरपूर है जो बेकार त्वचा को हटाकर ऑक्सीजन को सोखने के रोम छिद्रों की क्षमता को बढाता है |

    2. अनाज ( Grain )

    अनाज शरीर को ताकत देता है | अनाज में गेहूं, मक्का, बाजरा आदि आते है | विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनाज त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाये रखकर बुढ़ापे को दूर रखता है |

    3. बादाम ( Almond )

    बादाम हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है | इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 फैटी एसिड है जो बुदापे को दूर रखती है | बादाम खाने से दिमाग तेज बनता है और याददाश्त ठीक रहती है |

    4. टमाटर ( Tomato )

    टमाटर के लाल रंग के लिए जिम्मेदार लाइपोपीन एक प्राक्रतिक सनस्क्रीन है, जो त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों के दुस्प्रभावो से बचाता है | इससे त्वचा की नमी बनी रहती है |
      

    5. अंगूर ( Grapes )

    अंगूर में रेस्वेरेट्रोल और पॉलीफेनोल पाया जाता है जो बुढ़ापे की प्रक्रिया को रोखने वाले जीन को सक्रिय बनाते है | यह दोनों तत्व कोशिकाओ को ऊर्जा प्रदान करने वाले फाइटोकानड्रीया की क्षमता को बढाता है |

    6. ओलिव आयल ( Olive Oil )

    ओलिव आयल में विटामिन ए और ई का बेहतरीन स्रोत है जो त्वचा की कोशिकाओं को मरम्मत करता है और उनका विकास करता है | इसमें पॉलीफेनोल और मोनोसैचुरेटेड फैट की मोजुदगी होने से  डायबिटीज और दिल के रोगों से बचाव में सहायक है |
       

    7. ब्रोकोली ( Broccoli )

    ब्रोकोली में विटामिन सी और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है | इसे खाते रहने से कैंसर और दिल की बीमारियों से बचे रहने में सहयता मिलती है | यह सल्फोराफेन का भी बहतरीन स्रोत है जो फ्रीरेडिकल्स की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है |

    8. डार्क चॉकलेट ( Dark Chocolate )

    डार्क चॉकलेट में इन सब फ़ूड के मुकाबले सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है | इसमें कैटेचिन, एपिकैटेचिन और परोसाइनाडीन जैसे पालीफेनोल पाए जाते है | यह रक्त धमनियों को चौडा बनाने में पूरी तरह से कारगर है |  

    9. ब्लूबेरी ( Blueberry )

    ब्लूबेरी में बेक्टीरिया रोधी और वायरस रोधी गुण होते है | यह संक्रमण के खतरे को घटाती है | इसे खाने से चेहरे पर होने वाले कील मुहासों से बचे रहते है | ब्लूबेरी में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, विटामिन ए और सी भी पाए जाते है | 
       

    10. अलसी ( Flax Seeds)


    अलसी खाने के बहुत फायदे है | इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है | अलसी त्वचा को स्वस्थ रखता है और उसके सूखेपन को दूर कर एग्जिमा आदि से बचाता है |    

                     

    No comments:

    Post a Comment

    Popular

    Contact form

    Name

    Email *

    Message *

    Subscribe

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner