• Indian Upchar

    home remedies घरेलु उपचार

    Friday, June 8, 2018

    Benefit of Lemon in Hindi


    नींबू के फायदे

    नींबू खाने में बहुत खट्टा होता है मगर यह गुणों से भरपूर है | नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है | यह रोग प्रतिरोधक छमता को बढाता है |  नींबू कई प्रकार से खाया जाता है , इसका आचार कर खा सकते है, रस निकालकर और शर्बत बनाकर भी ले सकते है | खाना खाते समय इसका रस दाल, चावल, सब्जी, सलाद में डालने से उनका स्वाद बड जाता है | बहुत रोगों में यह लाभदायक है |

    नींबू की विशेषताएं  (Nutrition Facts of Lemon)  
    नींबू में पानी की बहुत अधिक मात्रा है, यह हमारे शरीर की पानी की कमी को दूर करता है, इसकी अन्य विशेषताएं इस प्रकार है –
    प्रोटीन (Protein) 1.5 %
    वसा (Fat)   1 %
    रेशे (Fiber) 2 %
    फास्फोरस  (Phosphorus) 0.03 %
    कैल्शियम  (Calcium) – 0.08 %
    विटामिन सी (Vitamin C) - 88 %
    लोह (Iron ) - 3 %

    बदहजमी होने पर (Lemon for Indigestion)   
    नींबू से पेट के रोग खत्म होते है|  बदहजमी होने पर एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर उसने कला नामक मिलाकर पीने से पेट की बदहजमी सही हो जाती है और भूख खुलकर लगने लगती है| 

    बाल झड़ने के लिए (Lemon for Hair) 
    बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस को नारियल के तेल में मिलाकर बालो की जड़ो में लगाये | इससे बाल मजबूत और घने हो जायेंगे |

    मुहासों के लिए (Lemon for Pimples) 
    नींबू से चेहरे के मुहासों को सही किया जा सकता है | इसके लिया एक चम्मच दूध की मलाई में थोडा नींबू निचोड़कर चहरे पर लगाये | इसे रोज चहरे पर लगाने से चहरे के मुहासे खत्म हो जायेंगे और चेहरे का रंग भी साफ़ हो जायेगा

    उल्टी के लिए (Lemon for Vomiting) 
    उल्टी में नींबू बहुत फायदा करता है | अगर उल्टी हो रही हो तो नींबू काटकर उसमे काला नमक डालकर चूसने से उल्टी बंद हो जाती है |

    दस्त होने पर (Lemon for Loose Motion)   
    दस्त होने पर नींबू को एक गिलास दूध में निचोड़कर पीने से दस्त ठीक हो जाते है | दस्त होने से शरीर में में पानी की कमी हो जाती है | इसके लिए नींबू को एल गिलास पानी में निचोड़कर उसमे चीनी मिलाकर पीने से फायदा होता है |   
         
    वजन कम करने के लिए (Lemon for Weight Loss) 
    नींबू में विटामिन सी बहुत अधिक होने से वजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है | वजन कम करने के लिए एक गिलास पानी लेकर उसको गर्म कर लें | पानी को इतना ही गर्म करें जिसे पिने पर मुँह न जले | अब इसमें आधा नींबू निचोड़कर थोडा सा शहद मिला लें | इसे रोज सुबह खाली पेट पिए | इससे शरीर का वजन बहुत तेजी से कम होता है और शरीर की सारी चर्बी खातं हो जाती है |
         
    मुँह के लिए (Lemon for Mouth )
    नींबू मुँह के अनेक रोगों के लिए बहुत फायदेमंद है | मुँह की दुर्गन्ध, मसूड़ो से सुजन, जीभ पर छाले में नींबू का रस पानी में मिलाकर कुल्ली करने से बड़ा आराम मिलता है |  

    बालो में रुसी के लिए (Lemon for Dandruff) 
    बालो की रुसी खत्म करने के लिए नींबू का रस निकालकर बालो की जड़ो में लगाये | इसे आधा घंटे तक बालो में लगाये रखे फिर धो लें | इससे बालो की रुसी खत्म हो जायगी |

    कब्ज होने पर (Lemon for Constipation ) 
    नींबू पेट की कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद है | पेट में कब्ज होने पर सुबह सुबह खाली पेट नींबू का रस एक गिलास गुनगुने पानी निकलकर पिए | इससे पेट की कब्ज ठीक होगी और हाजमा भी ठीक हो जायगा | भूख भी खुलकर लगने लगेगी|

    नकसीर के लिए (Lemon for Nosebleed)
    नकसीर की परेशानी खत्म करने के लिए नींबू के रस की कुछ बुँदे को नाक में डाले |

    दांतों के लिए (Lemon for Teeth)
    दांतों में दर्द या खून आने पर नींबू के रस में शहद मिलाकर लगाने से खून आना बंद हो जाता है | दांतों का दर्द और पीलापन भी खत्म हो जाता है | दन्त मजबूत हो जाते है |

    चेहरे की सुन्दरता के लिए (Lemon for Beautiful Face) 
    नींबू का रस चेहरे को सुंदर बानने में बहुत काम आता है | इसके लिए नींबू के रस को दूध में मिलाकर चहरे पर लगाये | इससे चेहरा सुंदर और आकर्षक दिखाई देने लगता है |      

           



    No comments:

    Post a Comment

    Popular

    Contact form

    Name

    Email *

    Message *

    Subscribe

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner