• Indian Upchar

    home remedies घरेलु उपचार

    Thursday, May 10, 2018

    home remedies for stomach gas in hindi

     

    पेट गैस के लिए घरेलु उपचार

    आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं। गलत खान-पान की वजह से ये समस्या आती है। अगर समय चलते इसका इलाज नहीं किया गया तो लंबे समय के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है। गैस का इलाज घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

    1. दालचीनी (Cinnamon)
    दालचीनी को एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच घोलकर पिए । इसमें चीनी की जगह शहद मिलाकर पिए या फिर  दालचीनी की चाय का सेवन करें। चाय बनाने के लिए एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी डालकर उबालें। फिर इसे ठंडा करके सेवन करें।

    2. सौंफ (Fennel)
    गैस और पेट फूलने की समस्या में सौंफ को काफी लाभकारी माना जाता है। एक चम्मच सौंफ के बीजों को कूट लें। अब इसमें एक कप गर्म पानी डाल दें और ढक कर ठंडा होने के लिए रख दें। 5 मिनट के बाद इसे छान लें और चाय की तरह सेवन करें। इसका सेवन दिन में कम से कम एक बार करें। आप इसका सेवन भारी-भरकम भोजन के बाद भी कर सकते हैंऐसा करने से पेट में गैस नहीं बनेगी। आप सौंफ चबाकर भी खा सकते हैं। या फिरदो कप पानी में सौंफदालचीनी और पुदीना के पत्तों को बराबर मात्रा में डालकर उबालें। फिर छान लें और ठंडा होने के बाद सेवन करें।

     3. हींग (Asafetida)
    हींग पेट की समस्याओं जैसे गैसकब्जएसिडिटी आदि को ठीक करने में मदद करती हैं। एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग डालकर अच्छे से घोल लें और सेवन करें। इसका सेवन दिन में दो या तीन बार करें। या फिरएक पके केले पर एक चुटकी हींग छिड़ककर सेवन करें। ऐसा दिन में दो बार करें। हींग छोटे बच्चो में होने वाले पेट दर्द में भी काफी फायदेमंद होती है। हींग पीस कर उसमे थोडा पानी मिलाकर बच्चो के पेट पर लगाने से पेट दर्द में आराम मिलता है |  

    4. पुदीना (Peppermint)
    पुदीना पेट की समस्याओं जैसे गैससूजनदर्दबेचैनीदस्तकब्ज आदि से पीड़ित मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। गैस की समस्या से निपटने के लिए पुदीना को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है| एक कप उबलते पानी में एक चम्मच ताजा पुदीना की पत्तियां डालकर चाय बनायें। अब इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर शहद मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन दिन में 2 या 3 बार करें। या फिरआधा कप ठंडे पानी में दो बूंद पुदीना का तेल डालकर सेवन करें। इसका सेवन दिन में दो बार करें। तुरंत राहत पाने के लिए पुदीना की कुछ पत्तियों को चबाकर खाएं।

    5. छाछ (Buttermilk)
    आयुर्वेद के अनुसार पेट और आंत की गैस को ठीक करने में छाछ काफी फायदेमंद होती है। एक गिलास छाछ में काला नमक डालकर पीने से आराम मिलता है|

    6. पीली सरसों (Yellow Mustard)
    पीली सरसों गैस के इलाज में सबसे कारगर खाद्य पदार्थ है और यह आसानी से हर घर में उपलब्ध होती है। यह पेट की गैस और दर्द में तुरंत आराम प्रदान करती है। साथ ही यह पाचन तंत्र और आंतों को हेल्थी बनाये रखने में मदद करती है। एक या दो चम्मच रेगुलर पीली सरसों को गर्म पानी में धोकर सेवन करें। आपको 5 से 10 मिनट के अन्दर आराम मिलेगा।

    7. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)
    सेब के सिरका को आमतौर पर अपच के इलाज में उपयोग किया जाता हैलेकिन यह गैस को ठीक करने में भी मदद करता है। सेब के सिरका का सेवन बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलायें भी कर सकती हैं। दो चम्मच कच्चे और बिना छने सेब के सिरका को एक गिलास गर्म पानी में मिलाएं। अब इस पानी को ठंडा होने दें और फिर सेवन कर लें। ऐसा दिन में दो बार करें। यदि सेब का सिरका उपलब्ध नहीं है तो आप रेगुलर सिरका का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

    8. अदरक (Ginger)
    गैस की समस्या को दूर करने में अदरक काफी फायदेमंद होता है। अदरकसौंफ और इलाइची को समान मात्रा में मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण की एक चम्मच मात्रा को एक कप पानी में घोल लें और ऊपर से एक चुटकी हींग मिलाकर सेवन करें। इस मिश्रण का सेवन दिन में एक या दो बार करें| या एक कप अदरक के जूस में एक चुटकी हींग मिलाकर रोज सेवन करें। गैस के अत्यधिक रोकने के लिए रोज खाना खाने के बाद एक अदरक के टुकड़े को चबाकर खाएं। आप अपने भोजन में भी अदरक को शामिल कर सकते हैं। अदरक की चाय का सेवन करने से भी पेट की गैस नहीं होती है। डेढ़ कप पानी में डेढ़ चम्मच अदरक डालकर गर्म करेंअब इसे 10 मिनट के लिए हल्की आंच में उबलने दें। इस चाय का सेवन दिन में 2 या 3 तीन बार करें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद भी डाल सकते हैं।

    9. बेकिंग सोडा और नींबू
    बेकिंग सोडा में नींबू मिलाकर इस्तेमाल करने से इसकी प्रभावशीलता और ज्यादा बढ़ जाती है। एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ लें। अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब इसे तुरंत सेवन कर लें। ऐसा करने से आपको इंस्टेंट रिलीफ मिलेगी और पेट दर्द ठीक होगा। यदि आपके पास नींबू उपलब्ध नहीं है तो आप सिर्फ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन हर बार गैस होने पर बेकिंग सोडा के इस्तेमाल की आदत न डालें। यह सिर्फ एक अस्थायी उपाय है और इसका निरंतर उपयोग करने पर आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।


    Prevention  for Gas in Hindi / गैस को रोखने के उपाय 
    1.  गैस की समस्या में ज्यादा मसालेदार भोजन न करे |
    2.  फल और हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाए |
    3.  जितनी भूख हो सिर्फ उतना ही खाएं |
    4.  सोने से एक घंटे पहले ही खाना खा लेंसाथ ही खाना खाने के बाद कुछ देर टहल लें |
    5.  भोजन के बाद सौंफ को चबा कर खाए |
    6.  गैस की समस्या में तनाव नहीं लेना चाहिए | 
    7.  धूम्रपान और शराब पीने से बचे |

     रोजाना सुबह योग या एक्सरसाइज जरुर करे |

    अगर एसिडिटी की समस्या ज्यादा और काफी समय से  है तो किसी चिकित्सक से परामर्श जरुर लें.

    दोस्तों अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया कमेंट्स करें. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर करें.


    No comments:

    Post a Comment

    Popular

    Contact form

    Name

    Email *

    Message *

    Subscribe

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner