कब्ज
पेट से जुडी एक समस्या है| इससे पीड़ित व्यक्ति का पेट सही से साफ नहीं होता है | पेट साफ नहीं होने से व्यक्ति का कही भी मन नहीं लगता है और वो परेशान सा
रहने लगता है | पेट सही से साफ नहीं होने से पेट से जुडी
अन्य बीमारियाँ लग जाती है और स्वास्थ्य भी गिरने लगता है| कब्ज
को घरेलु उपाये और योग से सही किया जा सकता है | यहाँ
में कुछ घरेलू उपाये के बारे में बताने जा रहा हूँ -
( यह भी पढ़े : पेट गैस के लिए घरेलु उपचार )
- तांबे के बर्तन में एक चुटकी नमक डाल कर पानी रात भर ढक कर रख कर सुबह
में उस पानी को पीने से कब्ज में राहत हो जाती है।
- हल्के गरम गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक मिला कर सोने से पूर्व पीने से
भी आंते साफ रहती है। और अशुद्ध जमा हुआ मल शौच के समय आसानी से निकल जाता
है।
- इसबगोल की भूसी कब्ज में परम हितकारी है। दूध या पानी के साथ २-३ चम्मच
इसबगोल की भूसी रात को सोते वक्त लेना फायदेमंद है। इससे सुबह पेट खुलकर साफ
हो जाता है |
- टमाटर खाने से भी कब्ज़ खत्म हो जाता है। खाने के साथ सलाद में कच्चा
टमाटर खाना लाभदायी होता है। टमाटर का सूप भी पिया जा सकता है। टमाटर जिद्दी
आंतों में जमे पुराने मल को साफ करने का सटीक उपाय है।
- पपीता पेट ठीक करने में काफी लाभदायक होता है। पपीता पेट की सभी
समस्यायों को दूर करने में बहुत सहायक है |
- सेब भी पेट के
लिए बहुत हितकारी है | सुबह खाली पेट एक सेब रोज खाने से कभी कब्ज नहीं होती
है और सेब शरीर के सभी रोगों को दूर भगा देता है |
- आंवला का चूर्ण कब्ज़ को जड़ से मिटा देता है। आंवला का चूर्ण रात में
सोने से पहले लेना बहुत गुणकारी है। आंवला कई तरह से ग्रहण किया जा सकता है।
आप इसका जूस पी सकते हैं। आंवला को सूखा कर चूर्ण बनाया जा सकता है। और आंवला
की चटनी भी बना कर खायी जा सकती है। आंवला के मुरब्बे को खाने के बाद ऊपर दूध
पीने से कब्ज में राहत हो जाती है।
- त्रिफला चूर्ण दो चम्मच हल्के गरम पानी में घोल कर नित्य रात्रि में सोते
समय लेने से कब्ज की तकलीफ में तुरंत राहत मिलती है।
- सौंठ अजवायन और काला नमक समान मात्रा में मिश्रित कर के मिश्रण तयार कर
लें और एक चम्मच सुबह और एक चमच सोने के पूर्व पानी के साथ लेना कब्ज मिटाता
है।
- लौंग अजवायन, काली मिर्च, लाहौरी नमक
और मिश्री को समान मात्रा में निकाल कर पीस लें और उसमे नींबू निचोड़ कर
सुखाने के लिए रख दें। इस मिश्रण को गरम पानी के साथ लेने से पेट की तकलीफ़ों
में राहत हो जाती है।
- कब्ज़ की तकलीफ दूर करने के लिए मुनक्का एक असरदार उपाय है। आठ से दस मुनक्का
गरम दूध में उबाल कर रोज खाने से पेट को राहत मिलती है और पेट साफ़ रहता है |
- तुलसी के पत्ते, अनार, लीची, काजू, मटर, खीरा, बादाम, खजूर, पका
केला दही के साथ, हींग, गेहूं के पौधे क रस, संतरा, मेथी, गौमूत्र, केसर, अंजीर, दूध
और अंजीर, मूली का रस, मूली
के हरे पत्ते, मूली के बीजो का चूर्ण और कच्चा
प्याज आदि चीजें पाचन शक्ति अनुसार ग्रहण करने से कब्ज की तकलीफ दूर होती है।
- त्रिफला, अजवायन और सेधानमक क समान मात्रा वाला मिश्रण रात को सोते समय एक
चम्मच गरम पानी के साथ रोज लेने से कब्ज में राहत हो जाती है।
- रोज सुबह – सुबह योग करना चाहिए योग करने से शरीर निरोगी बनता है और पेट अभी सही रहता है | धनुरासन, वज्रासन, पवन – मुक्तासन, भुजंगासन, पाद – हस्तासन यह सब योग करना से पेट हमेशा सही रहता है और कब्ज भी नहीं होती है |
इन सभी घरेलु उपचार को करके देखीये, आपको जरुर लाभ होगा | अगर आपका मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्लीज कमेंट करके मुझे अवश्य बताये और अपने facebook, whatsapp, twitter पर share करे | जिससे अधिक से अधिक लोग इसे पढ़कर लाभ उठा सके, धन्यवाद

nice information for constipation
ReplyDelete