डायबिटीज के लिए घरेलु उपचार
डायबिटीज
की बीमारी को सुगर, मधुमेह भी कहा जाता है | यह आज कल काफी लोगो में पाई जाने वाली
बीमारी है | डायबिटीज के मरीज को मीठा खाना मना होता है | मीठा खाने से डायबिटीज और
ज्यादा बड जाता है | इस बीमारी में मरीज का ब्लड शुगर बड जाता है | डायबिटीज की
वजह से शरीर के अन्य अंगो पर भी असर पड़ता है | यहाँ में डायबिटीज के मरीजो के लिए
कुछ घरलू उपचार के बारे में बताने जा रहा हूँ –
- रोग की शुरू की अवस्था में जामुन के चार पत्ते सुबह और शाम को चबाकर खाने से तीसरे दिन ही डायबिटीज में लाभ होता है |
- दालचीनी का उपयोग डायबिटीज में बहुत लाभकारी है | डायबिटीज के मरीजो को दालचीनी रोज खानी चाहिए | दालचीनी की चाय बनाकर या गर्म पानी में दालचीनी डालकर ले सकते है |
- जामुन के चार हरे और नर्म पत्ते खूब बारीक़ पीसकर छानकर सुबह दस दिन तक पियें | उसके बाद इसे हर दो महीने बाद दस दिन तक लें | डायबिटीज को दूर करने की यह बड़ी उत्तम ओषधि है |
- डायबिटीज में जामुन की गुठलियों भी फायदा करती है, जामुन की गुठलियों को सुखाकर, पीसकर उनका चूर्ण बना लें | दो चम्मच सुबह पानी के साथ लें | यह चूर्ण 21 दिनों तक लेना चाहिए |
- ताजा बेलपत्र के पांच पत्ते और दस काली मिर्च लेकर दोनों को पीसकर छान लें | इसको पीने से डायबिटीज की बीमारी ख़त्म हो जाती है |
- डायबिटीज के मरीजो को करेला खाना चाहिए | करेला डायबिटीज में बहुत फायदा पहुचाता है|
- कंलोंजी और मेथी दाना डायबिटीज का रामबाण इलाज है | सबसे पहले कंलोंजी और मेथी दाना पीस लें | अब इसे किसी बर्तन में रख दें | एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण डालकर रात बाहर के लिए छोड़ दें | सुबह पानी छानकर अलग कर दीजिये | अब इस मिश्रण को खा जाये और बचे पानी को भी पी जाये | इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा |
- अच्छी पकी हुयी जामुनो को लेकर एक गिलास पानी में उबालकर उसे ढक दें | ठंडा होने पर मसलकर छान लें | इसको दिन में तीन बार लेने से डायबिटीज बहुत कम हो जाता है और रोज पीने से यह रोग ख़त्म हो जाता है |
- डायबिटीज में आंवला भी बहुत फायदा करता है, दो तीन आंवला लेकर उनको पीसकर उनका रस निकालकर आधा गिलास पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिए |
- त्रिफला चूर्ण शरीर को निरोग बनाता है | त्रिफला चूर्ण डायबिटीज में भी बहुत फायदा पहुचता है | इसको आप गर्म पानी में डालकर पिए |
- सुबह सुबह खुली हवा में घूमना चाहिए | सुबह घुमने से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है जो की हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और हमारा शरीर निरोग बनता है जिससे डायबिटीज में भी पूर्ण लाभ होता है|
इन सभी घरेलु उपचार
को करके देखीये, आपको जरुर लाभ होगा | अगर आपको मेरी यह
पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्लीज कमेंट करके मुझे अवश्य बताये और अपने facebook, whatsapp,
twitter पर share करे | जिससे अधिक से
अधिक लोग इसे पढ़कर लाभ उठा सके, धन्यवाद

No comments:
Post a Comment