मौसम बदलने के साथ ही सर्दी खाँसी की समस्या हो जाती है। बदलते मौसम को कुछ
लोग हल्के में लेते हैं और बीमार पड़ जाते है | बदलते मौसम को हल्के में नहीं लेना चाहिए | मौसम बदलने पर अपने खाने पाने की चीजों
पर नियंत्रण रखना चाहिए | अधिक ठंडी चीजे नहीं
खानी चाहिए जैसे की आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और मौसम के
अनुसार ही कपडे पहनने चाहिए | इन चीजों पर नियंत्रण रखने से आप सर्दी खाँसी से बचे रह
सकते है | सर्दी खाँसी होने पर आप घरेलु चीजों से
जल्दी ठीक हो सकते है | यहाँ में आपको कुछ घरेलु उपाए बताने जा रहा हूँ -
अदरक और तुलसी की चाय
सर्दी
होने पर अदरक की चाय पीने से बहुत आराम मिलता है | अदरक और तुलसी की चाय बहुत जल्दी सर्दी और खाँसी को खत्म कर देता है | सर्दी में अदरक और तुलसी की चाय पीते रहने से सर्दी नहीं लगती है |
शहद और अदरक
अदरक का
रस एक चमच निकालकर उसमे थोडा सा शहद मिलाकर पीने से हर तरह कि खांसी खत्म हो जाती है | यह खाँसी के लिए बहुत ही उत्तम मिश्रण है |
लहसुन और दूध
सर्दी और खांसी से जूझते समय लहसुन भी आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता है।
दूध में लहसुन को उबालकर पीने से सर्दी जल्दी ठीक हो जाती है | यह मिश्रण रात में ही
लेना चाहिए |
हल्दी और दूध
सर्दी होने पर रात में एक गलास दूध में हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जल्दी सही
हो जाती है | यह खाँसी के लिए बहुत उत्तम मिश्रण है |
दालचीनी और शहद
एक कप
पानी में थोड़ी सी दालचीनी डालकर उबाल ले फिर उसमे एक चमच शहद मिलाकर पीने से सर्दी जल्दी ठीक हो
जाती है | यह मिश्रण पेट की गेस के लिए भी बहुत
उत्तम है |
तुलसी की चाय
तुलसी
की चाय पीने से खांसी, गले के रोग, पेट के रोग दूर हो जाते है | बुखार वाले रोगियों के लिए भी यह लाभदायक है | चाय
में तुलसी के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबाल ले | फिर इसको छान
कर पी ले |
इन सभी घरेलु उपचार को करके
देखीये, आपको जरुर
लाभ होगा | अगर आपका मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी
हो तो प्लीज कमेंट करके मुझे अवश्य बताये और अपने facebook, whatsapp,
twitter पर share करे |
जिससे अधिक से अधिक लोग इसे पढ़कर लाभ उठा सके, धन्यवाद

Mujhe in sab gharelu upchar se sardi khasi me bahut fayda hua hai,thanks
ReplyDeleteaap meri aur post dekhe aur swasth rahe
ReplyDelete