हाई ब्लड प्रेशर का घरेलु उपचार
हाई ब्लड प्रेशर दिल से सम्बंधित बीमारी है | ब्लड प्रेशर का मरीज हमेशा परेशान
सा रहता है | उसका कही भी मन नहीं लगता है | ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बड़ने से
हार्ट अटैक ( heart attack) का खतरा बड जाता है | यह बीमारी आज कल बड़ी उम्र के लोगो में ही नहीं छोटी
उम्र के लोगो में भी होनी लगी है | ख़राब जीवन शेली की वजह से यह बीमारी बढती जा रही है | सुबह देर
से उठना, योग और कसरत नहीं करना, तेज मिर्च मसाले खाना, पूरी नींद नहीं लेना इन सब
वजहों से ब्लड प्रेशर की बीमारी लग जाती है| अगर ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचना
चाहते हो तो अपनी जीवन शेली को बदलिए | इस रोग को घरेलु उपचार से सही किया जा सकता
है| आज में आपको कुछ हाई ब्लड प्रेशर के लिए कुछ घरेलु उपचार के बारे में बाते जा
रहा हूँ |
1. नींबू (Lemon)
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कम करने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद है | नींबू में
विटामिन सी (Vitamin C ) होता है और यह शरीर की गर्मी को भी कम करता है | हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कम
करने के लिए एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर मरीज को देना चाहिए | नींबू पानी
रोज पिने से शरीर ठंडा रहता है और ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है |
2. आंवला (Indian gooseberry)
आंवला में विटामिन सी (Vitamin C ) बहुत अधिक मात्रा में होता है | आंवला खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल (cholesterol ) कम रहता है और
कोलेस्ट्रोल कम रहने से दिल स्वस्थ रहता है, जिससे ब्लड प्रेशर की कण्ट्रोल में
रहता है | आंवला का मुरब्बा सुबह सुबह खाली पेट खाना फायदेमेंद रहता है | इससे दिल
मजबूत बनता है | आंवला का रस भी ले सकते
है | आंवला का रस शहद मिलाकर लेना चाहिए |
3. शहद (Honey)
शहद में एंटीऑक्सीडेंट होता है, इसको रोज सुबह खाते रहने से ब्लड प्रेशर को
कंट्रोल में रखने में बहुत मदद मिलती है | एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद को
मिलाकर पीना चाहिये | जेसा की मेने उपर बताया इसमें आप शहद या आंवला का रस मिलाकर
पिए तो और भी फायदा होगा | शहद को दूध में मिलाकर भी ले सकते है | शहद को ज्यादा
गर्म दूध में न मिलाए | इसे हलके गर्म दूध मिलाकर पीना चाहिए |
4. तरबूज (Watermelon)
हाई ब्लड प्रेशर में तरबूज भी बहुत फायदा करता है | तरबूज खाने से शरीर में
खून का प्रवाह सही रहता है और खून शुद्ध रहता है जिससे दिल सही काम करता है और हाई
ब्लड प्रेशर को कम करता है |
5. पपीता (Papaya)
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को पपीता रोज खाना चाहिये | पपीता में विटामिन ए (Vitamin A) बहुत होता है | इससे
खाते रहने से ब्लड प्रेशर सही रहता है | पपीता पेट के लिया भी बहुत फायदेमंद है |
जिनका पेट अक्सर ख़राब रहता है उनहे पपीता जरुर खाना चाहिए |
6. इलाईची (Cardamom)
इलाईची भी शारीर को ठंडा रखने में बहुत मदद करती है और शरीर को ठंडक मिलेगी को
ब्लड प्रेशर भी हाई नहीं होगा | इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजो को इलाईची खानी चाहिए
| इलाईची को खाना खाने के बाद खा सकते है या फिर दूध में डालकर ही ले सकते है |
7. सेब (Apple)
अपने यह तो सुना ही होगा की एन एप्पल
कीप्स ए डॉक्टर अवे ( an apple keeps a doctor away ) इसका मतलब है कि अगर आप रोज एक सेब
खायेंगे तो डॉक्टर से दूर रहेंगे | मतलब आप बीमारियों से बचे रहेंगे | सेब हमारे शरीर
के लिए बहुत फायदेमंद है | यह दिल और शरीर को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाए रखता
है | जिससे हाई ब्लड प्रेसर नहीं होता है| रोज सुबह एक सेब खाना चाहिए | सेब को
हमेशा छिलका सहित ही खाना चाहिये | इसके छिलक भी बहुत पोस्तिक होती है |
8. गाजर (Carrot)
गाजर भी ब्लड प्रेशर
में बहुत फायदा करता है | रोज गाजर खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है|
यह भी हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद है | गाजर को
आप कच्चा खा सकते है या फिर इसका जूस भी निकलकर पी सकते है | जूस निकालकर पीने से
जल्दी फायदा मिलता है क्योकि जूस हमारे शरीर में जल्दी पच जाता है |
9. अनार (Pomegranate)
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजो को अनार खाने से भी बहुत लाभ मीलता है | अनार भी
शरीर के खून का प्रबाह को सही रखता है जिससे दिल मजबूत बनता है और हाई ब्लड प्रेशर
की बीमारी रहती है | अनार को दानों को एसे ही खा सकते है या फिर इसका जूस निकालकर
पिए | जूस ज्यादा फयदा करता है | अनार का जूस एक गिलास पीना चाहिए |
10. संतरा (Orange)
संतरे का रस शरीर को बहुत फायदा पहुचाता | इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की
शक्ति बडती है| हाई ब्लड प्रेशर में संतरा खाना से बहुत फायदा होता है | संतरे को
को छीलकर एसे ही खा सकते है या जूस निकालकर पिए ज्यादा फायदा होगा |
11. मूली (Radish)
मूली में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने की ताकत होती है | मूली की
सब्जी बनाकर खा सकते है या फिर मूली को कच्चा खाए | कच्ची मूली खाने से ज्यादा लाभ
मिलता है |
12. प्याज (Onion)
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को प्याज खानी चाहिए | प्याज खाने से बहुत लाभ मिलता
है | प्याज को दही में मिलाकर खानी चाहिए | एक कटोरी दही में प्याज के टुकड़े करके
डालकर मिलाकर खाए | प्याज को कच्चा नही खा सकते है |
हाई ब्लड प्रेशर के लिए कुछ अन्य उपाए
नमक कम खाए
तेज नामक खाने से ब्लड
प्रेशर बढता है, इसलिए खाने में नामक हमेशा कम ही खाए |
टेंशन न लें
ब्लड प्रेशर के मरीज को कभी भी टेंशन नही लेनी चाहिए | टेंशन लेने से दिल
कमजोर हो जाता है| जिससे ब्लड प्रेशर बड जाता है|
खाने में चिकनाई बहुत
कम खानी चाहिए | चिकनाई खाने से cholesterol बढता है | जिससे दिल कमजोर हो जाता है और फिर हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो
जाती है |
गर्म चीजे न खाए
गर्म चीजे जेसे कि गर्म मसाले खाने में नहीं खानी
चाहिए| इन गर्म मसालों से भी ब्लड प्रेशर बढता है|
चाय न पिए
ब्लड प्रेशर की परेशानी में चाय भी नुकशान करती है |
चाय गर्म होती है और पेट में गैस भी बनाती है | इसलिए चाय भी नहीं पीनी चाहिए |
कॉफ़ी न पिए
कॉफ़ी भी गर्म होती है जो की ब्लड प्रेशर को बढाती है
| इसलिए कॉफ़ी भी नहीं पीनी चाहिए |
बीडी, सिगरेट न पिए
बीडी, सिगरेट शरीर में गर्मी बढ़ाते है | जिससे ब्लड
प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है | इसलिए बीडी और सिगरेट से बचे |
शराब न पिए
शराब भी शरीर में गर्मी बढ़ाते है | शराब शरीर को
कमजोर बनाती है जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है |
घास में घूमे
सुबह सुबह हरी घास में नंगे पैर खुमना चाहिए | घास न
हो तो भी सुबह घूमना शरीर के लिए बहुत फायदे मंद है | सुबह घुमने से शुद्ध ऑक्सीजन
मिलती है जिससे दिल मजबूत बनता है |
योग करें
योग करने से शरीर को बहुत लाभ मिलता है | योग करने से
शरीर मजबूत और निरोग बनता है | ब्लड प्रेशर के मरीज को योग करने से बहुत फायदा
मिलता है |
खूब पानी पिए
आपने यह तो सुना ही होगा कि जल ही जीवन है, इसलिए
पानी खूब पीना चाहिए | पानी पिने से खून साफ़ रहता है और दिल भी सही काम करता है |
में उम्मीद करता हूँ की इन सभी घरलू उपचारों से आपका
ब्लड प्रेशर सही रहेगा | अगर आपका कोई सुझाव या सवाल हो तो मुझे comment करके बताये | अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो please इसे share
भी कर दे जिससे अधिक से अधिक लोग इसे पड़कर लाभ उठा
सके | धन्यवाद |

No comments:
Post a Comment