• Indian Upchar

    home remedies घरेलु उपचार

    Sunday, May 27, 2018

    Garmi me kya khaye aur kiya na khaye, गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं


    गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं


    (What eat and what do not eat in summer) 


    गर्मी में खाने पिने का बहुत ध्यान रखना चाहिए | गर्मी में कुछ भी खा लेने से आप बीमार भी पड़ सकते है| गर्मी में कुछ ऐसा खाना चाहिए जिससे शरीर को ठंडक मिले | गर्म चीजे खाने से शरीर का तापमान बढता है जिससे बदहजमी का शिकार हो जाते है | आज में यहाँ आपको गर्मी में खाने पीने की चीजो के बारे में बताने जा रहा हूँ |

    गर्मी में क्या खाएं (What eat in summer )


    1. नींबू (Lemon)

    गर्मी में नींबू का रस लेना बहुत फायदेमंद होता है | नींबू शरीर को ठंडक देता है | नींबू में विटामिन सी (Vitamin C) होता है | यह गर्मी में बदहजमी होने से बचाता है और शरीर स्वस्थ रहता है | नींबू को गर्मियों में खाने में रोज शामिल करे | नींबू को एक गिलास पानी में आधा निचोड़कर, उसमे एक चम्मच चीनी और थोडा सा काला नमक मिलाकर पिए | नींबू को खाने में निचोड़कर भी खा सकते है|      

    2. दही  (Yogurt) (Curd)

    गर्मी में दही शरीर को ठंडा रखने में बहुत फायदेमंद है | दही में अच्छे बैक्टीरिया (Bacteria) पाए जाते है जो की पेट को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरुरी होते है | दही में बहुत प्रोटीन  (Protein) होता है जो गर्मी में शरीर को थकान और कमजोरी से बचाता है | गर्मी में दही को खाने में रोज शामिल करे | दही में एक प्याज को काटकर और थोडा सा काला नमक मिलाकर खाए | काला नमक पेट के लिए बहुत उपयोगी है | दही में मीठा जेसे चीनी या बुरा मिलाकर भी खा सकते है मगर दही में मीठा कम ही मिलाए क्योकि ज्यादा मीठा शरीर को नुकशान करता है |  दही की लस्सी बनाकर भी पी सकते है | लस्सी गर्मी में पीने के लिए सबसे बढ़िया पीने योग्य चीज है |   

    3. प्याज (Onion)

    प्याज खाने के बहुत फायदे है | गर्मी में प्याज खाने से लू नहीं लगती है | प्याज शरीर को ठंडा रखती है जो की गर्मी में लू से शरीर को होने वाले नुकशान से बचाती है | प्याज शरीर की कमजोरी (Weakness) को भी दूर करती है | प्याज दस्त (loose motion) और हैजा होने से भी बचाती है |  प्याज को सलाद बनाकर खाए| प्याज को काटकर उसमे थोडा नींबू निचोड़कर खाना खाने के साथ खाए या फिर जेसा मेने उपर बताया प्याज को दही में काटकर और काला नमक मिलाकर भी खा सकते है |

    4. खीरा (Cucumber)

    खीरा खाने से शरीर मजबूत बनता है | खीरा शरीर की रोग प्रतिरोधक ( Immunity power ) छमता बढ़ाता है | खीरा दिल को भी स्वस्थ रखता है | खीरा गर्मियों में होने वाली पानी की कमी को भी दूर रखता है | खीरा पेट में बदहजमी होने से भी बचाता है | खीरे को खाना खाने के साथ सलाद बनाकर खाए या फिर खीरे को ऐसे ही काटकर खा सकते है |  

    5. नारियल (Coconut)

    नारियल को ज्यादा तर पूजा करने के काम में लिया जाता है मगर गर्मी में नारियल खाना बहुत उपयोगी है | नारियल में बहुत पोषक तत्व होते है | नारियल का पानी शरीर में पानी की कमी को दूर रखता है | यह पेट को ठंडक देता है, जिससे पेट में बदहजमी और जलन नहीं होती है | यह ब्लड प्रेशर (Blood Pressure ) को भी कण्ट्रोल में रखने मदद करता है | नारियल दो तरह के होते है | हरा नारियल और सुखा नारियल | हरे नारियल को उपर से काटकर उसका पानी पी सकते है और सूखे नारियल को छीलकर उसको फोड़कर उसका पानी निकालकर पीते है और नारियल को खाते है |

    6. तरबूज (Water melon)

    तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है | यह गर्मी में होने वाली पानी की कमी को दूर रखता है | तरबूज दिल की बीमारी होने से भी बचाता है | यह शरीर की कमजोरी में भी बहुत फायदेमंद है | इसे खाने से शरीर मजबूत बनता है | तरबूज मीठा होता है इसलिए इसको कटकर ऐसे ही खा सकते है | तरबूज अगर मीठा न हो तो उसमे नामक मिलाकर भी खा सकते है | शरीर में जोश और ताकत बढाने के लिए तरबूज का रस निकालकर उसको गर्म करके उसमे नींबू निचोड़कर पिए फायदा होगा |

    7. आंवला (Gooseberry)

    आंवला में विटामिन सी (Vitamin C ) सबसे ज्यादा होता है | आंवला शरीर की गर्मी को खत्म करने का सबसे अच्छा फल है | आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक (Immunity Power) छमता को बढाता है | यह शरीर को मजबूत बनाता है और इसे खाने से दिल की कोई बीमारी नहीं होती है | आंवला का रस सुबह सुबह खाली पेट लेना चाहिए | इससे पेट कोई भी समस्या नहीं रहती है | गर्मी में आंवले का मुरब्बा खाना शरीर और दिल के लिए बहुत लाभदायक है | गर्मी में सूखे आंवला को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर भी ले सकते है | इसका चूर्ण रात में गर्म दूध के साथ लेना चाहिए | आंवला का चूर्ण दूध के साथ लेने से शरीर में शक्ति और जोश भरपूर रहता है |

    8. संतरा (Orange)

    संतरे में विटामिन ए, बी, सी प्रचुर मात्रा में होते है | इसमें बहुत मात्रा में फाइबर भी होता है| यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद है | इसे खाने से शरीर स्वस्थ रहता है | यह गर्मी से बचाने में लाभदायक है | इसका जूस शरीर को मजबूत बनाता है | संतरा पानी की कमी को दूर करता है | यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है | यह मधुमेह ( diabetes) के मरीजो के लिए भी बहुत लाभकारी है | संतरे का जूस निकालकर पीये | संतरे को छीलकर चबाकर भी खा सकते है |

    9. लीची (Lychee)

    लीची में फाइबर बहुत पाया जाता है | यह गर्मी में खाने के लिए बहुत बढ़िया फल है | यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मी से बचाए रखता है | यह बालो को मजबूत बनाता है और आँखों के लिए भी अच्छा है | लीची को छीलकर खाए | लीची का जूस भी बनाकर पी सकते है |

    10. आम (Mango)

    आम को फलो का राजा कहा जाता है | आम खाने में मीठा और बहुत स्वादिस्ट होता है | आम को गर्मी में खाने से बहुत फायदा होता है | आम खाने से शरीर में खून की कमी होने से बचा जा सकता है| यह पाचन तन्त्र (Digestive System)  को ठीक रखता है |  गर्मी में आम का शेक (Mango shake) बनाकर पीना चाहिए,  इसमें दूध और आम दोनों होने से बहुत ज्यादा लाभकारी है| आम तो मीठा ही होता है, इसको ऐसे ही छीलकर खा सकते है |  

    11. केला (Banana)

    केला शरीर के लिए बहुत लाभदायक है | केला खाने से शरीर में स्वस्थ रहता है | केला पाचन तन्त्र को सही रखता है | केले से गर्मी में होने वाली कमजोरी से बचा जा सकता है | केले का शेक पेट को ठंडक देता है | केले का शेक कमजोर लोगो के लिए बहुत फायदेमंद है, इसे पीने से मोटे होते है | केला गर्मियों में रोज खाना चहिये |


    गर्मी में क्या नहीं खाएं (What do not eat in summer)


    1. चाय और कॉफ़ी न पीये (Do not drink tea and coffee)

    चाय और कॉफ़ी दोनों ही गर्मी में नुकशान पहुचाते है | इनसे पेट में गर्मी बढती है, जिससे बदहजमी हो जाती है | अगर पेट को स्वस्थ रखना है तो गर्मी में इन्हें नहीं पीना चाहिए |

    2. गरम मसाले न खाएं  (Do not eat hot spices)

    गरम मसाले खाने का स्वाद बढ़ाते है मगर गर्मियों में इन्हें खाने से बचना चहिये | यह मसाले शरीर में गर्मी बनाते है जो की गर्मी के मोसम में शरीर को नुकसान पंहुचा सकते है | 

    3. नॉन वेज न खाए  (Do not eat non veg)

    गर्मियों में मीट (Meat), अंडा (Egg) नहीं खाना चाहिए | यह सब चीजे गरम होती है |यह सब गर्मी में खाने से शरीर में गर्मी बहुत बडती है | जिससे स्वस्थ खराब हो सकता है |

    4. ऑयली चीजे न खाएं  (Do not eat oily foods)

    ऑयली चीजे जैसे पराठा, पूड़ी, कचोड़ी, समोसा यह सब नहीं खाना चाहिये | यह सब शरीर में गर्मी बडाते है और पेट में बदहजमी बनाते है |

    5. मेवे न खाएं ( Do not eat dry fruits)

    मेवे जेसे बादाम, काजू, अखरोट, मुनक्का, छुआरे गर्मी में नहीं खाने चाहिए | मेवा शरीर को बहुत फायदा पहुचाते है मगर यह सब मेवे शरीर में बहुत गर्मी बनाते है | कुछ मेवे गर्मी में पानी में भिगोकर खा सकते है जैसे बादाम, किशमिश, मुनक्का | इन्हें रात में पानी में भिगोकर रख दे , फिर सुबहे पानी से निकालकर खाए | रात भर पानी में रहने से इनकी गर्मी खत्म हो जाती है |

    अब आपको पता चल गया होगा की गर्मी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, मेरी यह पोस्ट आपको कैसी लगी इसके बारे में मुझे Comment में जरुर बताये |  मेरी यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होतो तो please इसे share कर दें  जिससे अधिक से अधिक लोग इसे पढकर फायदा उठा सके, धन्यवाद |


      




    2 comments:

    Popular

    Contact form

    Name

    Email *

    Message *

    Subscribe

    Enter your email address:

    Delivered by FeedBurner