बालों को झड़ने से रोखने के लिए घरेलु उपचार
बालो के झड़ने की समस्या से आज कल सभी लोग परेशान है | लोग तरह तरह के शैम्पू,
तेल, जेल, कंडीशनर, इस्तमाल करते है जिससे बालो का झड़ना बंद हो जाये मगर इन जब से
कुछ भी नहीं होता है, यह सभी चीजे केमिकल से बनते है और केमिकल बालो को फायदा कम नुकशान
ज्यादा पहुचाता है, बालो को झड़ने से रोखने के लिए घरेलु उपचार करना चाहिए| में
यहाँ आपको कुछ घरेलु उपचार के बारे में बताने जा रहा हूँ -
1. आम की गिरी – दस आम की गिरी लें
और इनको पिस ले | अब इसमें आंवला का रस मिलाए | इसे बालो में आधा घंटा लगाकर धो ले
| इससे बाल घने हो जाते है |
2. दही – बालो में दही भी लगा सकते है| दही बालो को जड़ने
से रोखने में कारगर है| दही को भी आप बालो में आधा घंटा तक लगाना चाहिए| जब बाल पूरी
तरह से सुख जाये तो इसे धो लें|
3. नींबू – नींबू के रस को नारियल के
तेल में मिलाकर बालो में लगाना चाहिए| नींबू के रस में दुगना नारियल का तेल मिलाकर
उंगलियों से धीरे धीरे बालो की जड़ों में मालिश करनी चाहिए| इससे बाल झड़ना बंद हो
जाते है और बाल मुलायम हो जाते है|
4. शहद – शहद बालो के लिए बहुत
फायदेमंद है, शहद में बहुत मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण है, जो बालो को टूटने से
बचाता है और बालो को मजबूत बनाता है|
5. नीम – नीम में एंटी बैक्टीरियल,
एंटी फंगल गुण होते है जो बालो के संक्रमण को दूर करता है, यह बालो की रुसी को
निकालता है और बालों को जड़ से मजबूत और घना बनाता है| नीम के तेल को दो – तीन
सप्ताह तक प्रयोग करना चाहिए|
6. महेंदी – मेहंदी बालो को झड़ने
से रोकती है और बालो को चमक देती है | हफ्ते में दो – तीन बार बालों में महेंदी
जरुर लगानी चाहिए |
7. आंवला – आंवला का रस शरीर के साथ
बालो को भी बहुत फायेदा पहुचाती है, आंवले का रस नारियल के तेल में बराबर मिलाकर
लगाए|
8. मेथी – बालो का झड़ना रोखने के
लिए मेथी के कुछ दानों को पीस के नारियल के तेल में मिलाकर बालो में लगाना चाहिए|
इससे बाल मजबूत हो जाते है|
9. प्याज – प्याज को पिस के उसका
रस निकालकर बालो में लगाए| इस रस को बालो में आधा घंटा तक लगाकर धो ले| प्याज का
रस बालो को बहुत मजबूत करता है | यह रस लगाने से गंजे लोगो के बाल दुबारा निकल आते
है|
10 बादाम का तेल – यह तेल बालो को
मजबूत करने में बहुत अच्छा है, हफ्ते में कम से कम दो – तीन बार बादाम का तेल बालो
में लगाकर मालिश करनी चाहिए| तेल से बालो में मालिश करने से बल झड़ना बंद हो जाते
है|
11. जैतून का तेल – जैतून का तेल भी
बालो के लिए बहुत फायेदेमंद है, यह बालो को मजबूत करता है और उन्हें टूटने से
रोखता है |
12 अमरुद की पत्तियां – अमरूद की
पत्तियों को चार गिलास पानी उबालकर ठंडा करके छान लें | इस पानी को बालो की जड़ो
में लगाने से बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है |
बालो को झड़ने से रोखने के लिए
यह भी करें
तनाव नहीं लेना चाहिये
पोष्टिक खाना खाए
पानी खूब पिए
रोज सुबह टहला चाहिए
रोज व्यायाम करें
तरह तरह के शैम्पू ना लगाये
बालो में केमिकल का इस्तमाल न करे
उम्मीद करता हूँ कि यह सब घरेलु
उपचार आपके बालो के झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे | अगर आपको कोई समस्या हो
तो नीचे comment में मुझे लिखे और please
इस post को अपने Facebook, whatsapp, Twitter पर भी share कर दें जिससे अधिक से अधिक लोग
इसका फायदा उठा सके, धन्यवाद

Good job
ReplyDelete